बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में पूर्व मंत्री ओमवती देवी का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व मंत्री ओमवती देवी बिजनौर की नगीना सीट से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निधन की खबर से राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने राजनीतिक सफर में ओमवती देवी नगीना से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। उनके निधन की खबर से समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।
नगीना से दो बार विधायक, सांसद- मंत्री रहीं
बताते चलें कि ओमवती देवी ने विभिन्न दलों में रहते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रतिनिधित्व किया। वह नगीना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहीं। एक बार सांसद भी चुनी गईं। फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में वह मंत्री भी रहीं।
ये भी पढ़ें: बिजनौर: जेल गए सपा...
