‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा जो लोग कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वे सड़-खप जाएंगे। लेकिन वो दिन कभी नहीं आना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे..'
मुख्यमंत्री योगी ने उपद्रवियों और अपराधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। हिंदुस्तान में रहने के कायदे सीख लो। कानून का पालन करो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग हैं जो अवसरवादी हैं। संकट आने पर राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं।
सीएम योगी के बयान से राजनीतिक का पारा हुआ हाई
इसलिए अब भगवान राम भी ऐसे लोगों को भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन रामद्रोहियों क...

