बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में मासूम समेत चार जिंदगियां खत्म हो गईं। बांदा जिले में अलग-अलग जगहों पर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में दो दोस्त भी हैं। इन हादसों में चार जिंदगियां खत्म होने से कई परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराया है।
अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे
जानकारी अनुसार, मटौंध-गौरीहार मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार
बताया जाता है कि प्रदीप अहिरवार (24) अपने दोस्त रमेश यादव के साथ मटौंध गए थे। वहां से दोनों वापस आलमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
छतरपुर जिले क...
