Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग जगहों पर दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि एक छात्र की करंट से तो दूसरे की जहरीले कीड़े के काटने में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के शुभम (16) पुत्र महेश बुधवार दोपहर घर में नहा रहे थे। नहाने के बाद सबमर्सिबल बंद करने के लिए आगे बढ़े तो वहां दरवाजे में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को नहीं हुई पहले जानकारी बताते हैं कि काफी देर के बाद जब परिजनों ने शुभम को देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में करंट से अलग कर हाल देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक गिरवां इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शहर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी के बेटे रुद्राक्ष (18) ...