बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों का कत्ल का सिलसिला जारी है। एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बांदा के बदौसा थाने में पिता ने घर से भागी बेटी के बरामद होने पर थाने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस युवती और साथ भागे लड़के को थाने लाकर दोनों परिवारों को बुलाकर काउंसलिंग कर रही थी। पुलिस ने बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
हत्यारोपी को जेल भेज रही पुलिस
एसपी श्री बंसल ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीती 18 मई को बदौसा थाना क्षेत्र से एक युवती अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से प्रेम प्रसंग में भाग गई थी।
18 मई को घर से भाग गई थी युवती
आज 12 जून को पुलिस उक्त युवती और उसके कथित प्रेमी आरोपी युवक को बरामद कर थाने ले आई थी। दोनों पर...
