बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार दोपहर 10 मई को व्यक्ति ने मदर्स डे पर जमीन के लिए अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात बबेरू कस्बे में हरदौली रोड पर हुई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें
एसपी श्री बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बबेरू में दोपहर लगभग 12 बजे राजकिशोर मिश्रा की जमीन को लेकर मां व भाई से कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार
इसके बाद जगदीश मिश्रा के बेटे राजकिशोर मिश्रा का अपनी मां शांति देवी (60) व छोटे भाई देवीदीन मिश्रा (40) से...
