हमीरपुर-बांदा-जालौन: फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा-मामा की मौत-भांजा गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा की दुखद मौत हो गई। वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिंसडा टोल प्लाजा के पास हुआ। बताते हैं कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चित्रकूट से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के टोडरपुर गांव के महेश्वरीदीन (55) शुक्रवार को भांजे राजेश (38) के साथ बाइक से जा रहे थे। बताते हैं दोनों चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन करके घर लौट रहे थे।
मृतक के बेटे रामजी का कहना है कि उनके पिता के साथ उनके भांजे राजेश निवासी जालौन भी थे। दोनों अमावस्या पर चित्रकूटधाम में दर्शन करने गए थे।
ये भी पढ़ें: हाईवोल्टेज ड्रामा: ब...
