Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। उक्त महिला मायके में रह रही थी। घटना को महिला के मौसरे भाई ने अंजाम दिया। महिला देखते ही देखते आग का गोल बन गई। किसी तरह उसने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई टीमें आरोपी की तलाश में हैं। महिला को ले जाना चाहता था साथ महिला के विरोध से हैवान बन गया और उसे जिंदा जला दिया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला को आरोपी कहीं साथ ले जाना चाह रहा था। इंकार करने पर उसे जिंदा जला दिया।  ये भी पढ़ें : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम यह तय है कि उसने पूरी योजना के साथ इस खौफनाक वारदाक को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला की शादी शहर के ए...
बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, संत तुलसीदास, राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के चित्रों पर प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने सुनाए गांधी भजन कार्यकारी प्रबंधक डा. मनीष कुमार गुप्ता ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जगनायक यादव (डायरेक्टर) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। https://samarneetinews.com/banda-team-leaves-for-34th-junior-throw-ball-championship/ छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भजन व संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाॅफ और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘राष्ट्र सेवा...
UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..

UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सास-बहू के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। मगर बांदा में एक अलग मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में बहू ने सास के सिर पर पत्थर की चकिया मारकर उसकी जान ले ली। पति घर लौटा तो पत्नी ने उससे कहा कि मां ने खुद ही सिर पटक करके जान दी है। ज्यादा देर नहीं टिका बहू का झूठ हालांकि, बहू का झूठ ज्यादा देर नहीं टिका। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो बहू ने भी सच बोल दिया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव के रहने वाले ओमकार यादव की पत्नी गोमती (45) का लहूलुहान शव घर में पड़ा मिला। https://samarneetinews.com/weather-there-will-be-rain-in-35-districts-of-up-including-lucknow-banda-kanpur/ उनके सिर और गले पर गहरे चोटों के निशान थे। बताया जा...
बांदा में नवरात्र की तैयारियों को लेकर दुर्गा पूजा समिति की बैठक, इन सुझावों पर चर्चा..

बांदा में नवरात्र की तैयारियों को लेकर दुर्गा पूजा समिति की बैठक, इन सुझावों पर चर्चा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के प्रसिद्ध महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने नवरात्र की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही नवदुर्गा महोत्सव को भब्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सुझावों पर भी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की। 3 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र वहीं बैठक का संचालन महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने किया। राजकुमार शिवहरे ने कहा कि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र की तैयारियों को लेकर 28 सितंबर को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद नगर के समस्त पंडालों की एक आवश्यक बैठक 30 सितंबर को होगी। चंद्र मोहन बेदी ने 9 दिन मांस-मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग की। https://samarneetinews.com/in-banda-3-deaths-for-one-slipper-people-dont-forget-that-scene/ 9 दिन मधुर ध्...
बांदा में बाजार के इन दुकानदारों पर जुर्माना ठुका…अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा..

बांदा में बाजार के इन दुकानदारों पर जुर्माना ठुका…अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्य बाजार में सड़कों तक दुकानदारों का अतिक्रमण किसी से छिपा नहीं है। बाजार में जाम की समस्या इसी की परिणाम है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटवाया। महेश्वरी देवी मंदिर से शंकर गुरु चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना कुछ जगहों पर चेतावनी के बावजूद दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 45,00 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माने की कार्रवाई होगी। प्रशासनिक टीम ने महेश्वरी देवी मंदिर से शंकरगुरु चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। (पढ़ना जारी रखें..) ये भी पढ़ें : बांदा : ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर अधिकारियों ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने सड़क तक सामान सजा रखा है। स...
UP : सांप ने पहले पत्नी को काटा, फिर पति को, दोनों अस्पताल में भर्ती

UP : सांप ने पहले पत्नी को काटा, फिर पति को, दोनों अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बारिश के इस मौसम में बांदा में सांप के काटने घटनाएं बड़ी संख्या में हो रही हैं। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसी खबरें मिल रही हैं। आज रविवार को बांदा के नरैनी क्षेत्र से ऐसी ही एक खबर सामने आई। वहां पहले सांप ने पत्नी को काटा। पत्नी ने हाथ झटका तो सांप पास में सो रहे पति पर जा गिरा। उसने पति को भी काट लिया। पति की हालत में सुधार, पत्नी गंभीर हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के कल्लापुरवा गांव के 30 वर्षीय विलासा पत्नी प्रमोद चारपाई में सो रही थीं। आज तड़के सुबह छप्पर से गिरे सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/in-amroah-government-lady-teacher-took-photo-with-snake-hanging-around-her-neck-now-action-will-be-taken/ ...
वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दंपती की डूबने से मौत के मामले में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। बच्चों को ढांढस बंधाते हुए संकट की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया। बच्चों को 4-4 लाख रुपए के चेक भी दिए। आगे भी परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस तरह राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपना वादा भी पूरा कर दिया। यह है पूरा मामला उन्होंने कहा था कि वह माता-पिता की मौत के बाद अकेले पड़े बच्चों के साथ खड़े हैं। हर संभव मदद करेंगे। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के गांव भिडौरा के रहने वाले दंपती राजाराम व उनकी पत्नी राजाबाई की उसरा नाले में डूबकर मौत हो गई थी। 3 दिन पहले दंपती की डूबकर हुई थी मौत घटना उस समय हुई थी जब दोनों पास के गांव से गौशाला में मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इस परिवार की हालत आर्थिक रूप से बेहद कमजो...
Breaking : बांदा में नदी में डूबकर पति-पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking : बांदा में नदी में डूबकर पति-पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में चेकडैम पार करते समय दंपती डूब गए। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी के मिजौरा गांव के राजाराम (45) अपनी पत्नी राजाबाई (45) के साथ पास के गांव चिल्ला क्षेत्र के महेंदू में एक गौशाला में काम करते थे। बुधवार शाम को वे दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों गांवों के बीच पड़ने वाली बरसाती नदी (चेक डैम) पार करते समय पति-पत्नी उसमें गिरकर डूब गए। ये भी पढ़ें : बांदा में विवाहिता फिरोजा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप मृतक दंपती अपने पीछे दो बेट और दो बेटियां छोड़...
बांदा में हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत

बांदा में हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में आज एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक को भीड़ ने पकड़ा जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव की कौशलपति (61) रविवार दोपहर पैदल खेत जा रहीं थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश टक्कर इतनी तेज थी कि कौशलपति उछलकर दूर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका परिवार में एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई...
बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस दौरान अशोक अवस्थी निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी और शिक्षाविदों ने निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया। हर विलास गुप्ता को लगाकार पांचवीं बार निर्विरोध रूप से प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये चुने गए समिति के सदस्य साथ ही प्रशांत शर्मा को दोबारा प्रबंधक पद का दायित्व दिया गया। इसी तरह शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल उपप्रबंधक, राधा कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश वहीं बद्री प्रसाद माधव निगम, डा. किशोर बाजपेई, संजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल, राजेश साहू प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर ...