जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक दलजीत सिंह का निशुल्क नेत्र शिविर
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अलोना गांव में बजरंगबलीधाम के पास लगवाया गया। शिविर में कुल 150 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। वहीं 84 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कराई नेत्रों की जांच
84 को निशुल्क चश्में-12 का होगा आपरेशन
साथ ही 12 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट अस्पताल भिजवाया गया। वहां उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह व उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने कहा कि सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिविर सफल साबित हुआ। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में बीते 12 साल से पूर्व विधायक नेत्र शिविर लगवा र...
