बांदा में युवाओं ने DM को अवैध खनन के खिलाफ दिया ज्ञापन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण गर्मी में अवैध खनन के खिलाफ युवाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान भी मौजूद रहीं। बांदा में भीषण गर्मी का कारण अंधाधुंध अवैध खनन को ठहराया। 10 सूत्री ज्ञापन के जरिए डीएम से बांदा में बढ़ते तापमान को देखते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में युवा कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इसके बाद अवैध खनन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाया। फिर डीएम अमित आसेरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
मांग की है कि विशेषज्ञ समिति का गठन हो, जो बांदा के बढ़ते तापमान के कारणों का अध्ययन करे। साथ ही स्थिति पर नियंत्रण रखे। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की भी...
