
Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में शटडाउन के बावजूद अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों को पता चला तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जानकारी होने मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार संत कुमार पटेल संविदा पर
बिजली विभाग में कार्यरत थे। सीओ बबेरू ने बताया कि आज पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी सप्लाई चालू होने पर करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों ने मौके पर नाराजगी प्रकट की। अधिकारियों ने विभागीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है।
ये भ...