Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: फतेहपुर

फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

खेत किसान, बुंदेलखंड
खागा गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण में मिली लापरवाही, सुधार की चेतावनी  समरनीति न्यूज, फतेहपुरः उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने आज मंडी समिति खागा के गेहूं खरीद केंद्रों की जांच की। खुले में रखे गेहूं को उचित स्थान पर रखवाते हुए उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को अनाज को किसी भी कीमत को बर्बाद न होने दिया जाए। एसडीएम सिंह ने मंडली समिति के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर उनको किसानों से कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई करेंगे। वहां गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा था जिसे बाद में नीलामी चबूतरों पर रखवाया गया। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि शनिवार को वहां कुल 310 कुंटल गेहूं की खरीद हुई। उधर, एसडीएम सिंह ने सामुदायिक केंद्र खागा का भी आकस्मित निरीक्षण किया। वहां स्टाफ मौजूद...
फतेहपुर के डीएम प्रशांत कुमार व गोंडा के डीएम जेबी सिंह निलंबित

फतेहपुर के डीएम प्रशांत कुमार व गोंडा के डीएम जेबी सिंह निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अधिकारियों पर लगातार पार्टी नेताओं द्वारा उनकी बात न सुनने के आरोपों के बीच आखिरकार प्रदेश की मोदी सरकार ने सख्त संदेश दे डाला। शासन ने फेतहपुर के डीएम प्रशांत कुमार व गोंडा के डीएम जेबी सिंह को लगातार कार्य में अनियमितता बरतने के आरोपों में निलंबित कर दिया है। दोनों जिलाधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई से सूबे के प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया है। निलंबन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इन कार्रवाईयों को अवैध खनन न रोक पाने के चलते दोनों जिलाधारियों पर निलंबन के रूप में देख रहे हैं तो कुछ का कहना है कि दूसरे मामलों के चलते निलंबन की यह कार्रवाई हुई है। बहरहाल इस सख्त कार्रवाई से यह तो तय हो गया है कि सरकार अब अधिकारियों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।    ...
शहनाई से पहले शहादत, फतेहपुर का सपूत शहीद

शहनाई से पहले शहादत, फतेहपुर का सपूत शहीद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः  जिले के सपूत की शहनाई से पहले शहादत हो गई। पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन कर गोलीबारी की। इस दौरान गोली लगने से फतेहपुर जिले के रहने वाले विजय पांडे (27) शहीद हो गए। थाना चांदपुर के सढ़िगवां गांव के रहने वाले विजय पांडे बीएसएफ में 33वीं वाहिनी में तैनात थे। उनके पिता राजू पांडे किसान हैं। बीएसएफ में जम्मूकश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात थे फतेहपुर के चांदपुर क्षेत्र के सढ़िगवां निवासी शहीद विजय  परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को बीएसएफ हेडक्वार्टर से आए फोन से उनको जानकारी हुई कि उनका लाल अब नहीं रहा। वह देश के लिए शहीद हो गया है। पता चलते ही परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग भी अपना दुख-दर्द छिपा नहीं सके। आसपास शादी की तैयारियों को लेकर खुशी वाला माहौल था। 15 जून को तिलक और 20 जून को जानी थी बारात परिवार के लोगों ने बताया कि परिवार में इस समय खुशिय...