Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: फतेहपुर के व्यक्ति समेत दो की गई जान-एक घायल

बांदा में हादसे, अतर्रा और फतेहपुर के व्यक्तियों की गई जान, एक घायल

बांदा में हादसे, अतर्रा और फतेहपुर के व्यक्तियों की गई जान, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं। ये हादसे बांदा के अतर्रा व चिल्ला थाना क्षेत्र में हुए हैं। इनमें दो बाइक सवार लोगों की जान चली गई। मृतकों में फतेहपुर और अतर्रा के दो व्यक्ति शामिल हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के तुलसीनगर के मयंक का कहना है कि उनका चचेरा भाई सौरभ (18) पुत्र शीतल कुमार रात में बाइक से ढाबा से खाना लेने जा रहे थे। कार चालक टक्कर मारकर भागा इसी दौरान रास्ते में तथागत स्कूल के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। हादसे में बेटे की मौत से मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार उधर, फतेहपुर के नरैचा गांव के आजाद खान ने बताया...