राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक हुई है। बताते हैं कि योगी-शाह की बैठक लगभग 30 मिनट से ज्यादा चली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी-शाह की यह छोटी सी बैठक काफी अहम है। इसमें यूपी में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं हुईं। साथ ही संगठन में फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। अब माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के विस्तार और फेरबदल पर भी चर्चा होगी।
इन मुद्दों को लेकर लग रहे कयास
बताते चलें कि यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन फेरबदल की तैयारी है। साथ ही निगमों और आयोगों के खाली पदों को भी भरा जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव...
