Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमरोहा में घर से कॉलेज गई बीए की छात्रा अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई। जीजा तीन बच्चों का बाप है। घटना से सभी हैरान हैं। परिवार के लोगों को पता तब चला जब छात्रा ने फोन कर खुद कहा कि 'मैं जीजा के साथ हूं, मुझे ढूंढियो मत।' 3 बच्चों का बाप है रिश्ते का जीजा, FIR दर्ज दरअसल, छात्रा को लेकर भागा आरोपी युवती का रिश्ते का जीजा है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से सोने और चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। ये भी पढ़ें: जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी  परिजनों ने बिजनौर के नूरपुर के रहने वाले सफाईकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। परिजनों का कहना है कि युवती अभी नासमझ है। उसे बरगलाया गया है। घर से काॅलेज गई थी 20 साल की छात्रा छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के...
टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी कुछ दिन पहले बाराबंकी में टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट ने बड़ा तूल पकड़ा था। बाद में टोल ही खत्म कर दिया गया। मगर टोलकर्मी अब भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे। अब सोनभद्र में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। वहां महिला अधिवक्ता आरती पांडेय और परिवार के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुई थी घटना घटना रविवार शाम करीब 3 बजे की है। बताते हैं कि उस समय महिला अधिवक्ता अपने परिवार के साथ वाहन से चोपन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज न मिलने पर लेन में वाहन खड़े हो गए। पुलिस ने दो नामजद को पकड़ा, अज्ञात की तलाश इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस का कहना है कि देरी होने पर आरती पांडेय सपरिवा...
जरूरी खबर..आज बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, दिनभर रहेगा रूट-डायवर्जन

जरूरी खबर..आज बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, दिनभर रहेगा रूट-डायवर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शनिवार 30 जनवरी को बांदा-अतर्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बांदा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि बांदा से खुरहंड होकर अतर्रा के लिए कोई वाहन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक नहीं जा सकेगा। इसी तरह उधर से भी कोई वाहन नहीं आ सकेगा। खुरहंड में पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन दरअसल, खुरहंड में शनिवार को बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम है। इसलिए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही दिन में बंद रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। ये भी पढ़ें: कल बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री, यह है कार्यक्रम.. पुलिस एडवाइजरी के अनुसार, जिन वाहनों को बांदा से अतर्रा या चित्रकूट जाना है वो बिलगांव-बिसंडा होते हुए या बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकते हैं। इसी तरह चित्रकूट से बांदा के लिए सभी...
BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में आज एक दुखद घटना हो गई। पिपरहरी के सुमत प्रजापति का का 3 साल का बेटा शिवांश (3) बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। चिंतित परिजन उनसे इधर-उधर तलाशते रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी अपने स्तर से बच्चे की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार, शिवांश का शव घर के सामने तालाब में उतराता मिला। बताते हैं कि इसी तालाब में बच्चा खेलने के लिए गया था। घटना से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि परिवार में तीन भाई हैं। मृतक बालक उनमें सबसे छोटा था। ये भी पढ़ें: चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत  https://samarneetinews.com/chitrakoot-banda-wedding-celebrations-halted-panchayat-assistant-dies-in-accident/  ...
चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पंचायत सहायक की जान चली गई। घटना के समय वह बाइक से दोस्त से मिलने जा रहे थे। जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से हादसा हुआ। चालक मौके से डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डंपर छोड़कर भागा चालक-पुलिस कर रही तलाश जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबरी के सौरभ पटेल (29) मंगलवार दोपहर बाइक से चित्रकूट के ब्यूर गांव जा रहे थे। बताते हैं कि बदौसा-फतेहगंज मार्ग पर भरतकूप क्षेत्र के ब्यूर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने.. चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्...
बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में भाई-बहन के एक सुसाइड करने के मामले में परिजन सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे और बेटी की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अब घटना से संबंधित सभी बातें खुलकर सामने आने लगी हैं। उधर, शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पारिवारिक जमीनी विवाद में कलह बनी कारण जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अतर्रा रोड निवासी प्रकाशचंद्र उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की बेटी कंचन (34) और बेटा आनंद प्रकाश (30) थे। ये भी पढ़ें: बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी प्रकाशचंद्र का अपने भाई की पत्नी से घर-दुकान में हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था। इसी में विवाद हुआ और बाद में भाई-बहन ने सुसाइड कर ली। कुल मिलाकर पारिवारिक विवाद में दोनों भाई-बहन ने ...
चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस

चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आज कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल बरगढ़ पहुंचा। वहां आयुष केसरवानी किडनेपिंग मर्डर केस के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक आयुष के चित्र पर किए पुष्प अर्पित बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल बरगढ़ में पीड़ित परिवार से मिला। इन सदस्यों में चित्रकूट कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, कांग्रेस नेता रंजना, बराती लाल पांडेय आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें: UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल  सभी ने मृतक के बाबा रमेश केसरवानी, दादी और मां से मिलकर संवेदना प्रकट की। साथ ही स्वर्गीय आयुष केसरवानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर, परिवार के लोग अब भी घटना को लेकर काफी दुखी हैं। एक...
चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में बरगढ़ में व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर गई। इस घटनाक्रम में एक अपहरणकर्ता कल्लू पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। वहीं दूसरे अपहरणकर्ता इरफान का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आरोपी इरफान की दुकान को लगाई आग आज बरगढ़ में आयुष केसरवानी की हत्या से गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी इरफान की दुकान का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दरअसल, बरगढ़ में व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या की इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की। मगर लोगों का गुस्सा बना हुआ है। ये भी पढ़ें: सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला लोगों में भारी रोष भरा है। शनिवार को...
लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती

लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से सभी मजारे हटाई जाएंगी। प्रशासन ने शुक्रवार को परिसर स्थित सभी मजारों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। बताते हैं कि इस नोटिस में मजारों को 15 दिनों में हटाने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी नहीं हटाई जाती हैं तो प्रशासन अपने स्तर से हटाएगा। मजारों की आड़ में अवैध निर्माण केजीएमयू प्रशासन अपने स्तर से फैसला करेगा। दरअसल, धर्मांतरण मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मजार की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार केजीएमयू प्रशासन ने पिछले साल भी मजार के पास से अवैध निर्माण की जगह को खाली कराया था। मगर दोबारा वही स्थिति हो गई। बताते चलें कि मजारों की आड़ में अतिक्रमण का खेल चलता है। हटा...
सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला

सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालिंजर किले में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। चरवाह ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी किले में मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी। किले की बाउंड्री से लगभग 20 फिट नीचे.. बताते हैं कि कालिंजर किले की बाउंड्रीवाल से लगभग 20 फिट नीचे सिंगार किला में झाड़ियों में यह शव मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास लग रही है। वह गुलाबी रंग की साड़ी पहने है। गुलाबी साड़ी पहने महिला-पहचान अज्ञात कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सीढि़यों से फिसलने से महिला की मौत की घटना लग रही है। फॉरेसिंक टीम ने भी जांच की है। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी https://samarneetinews.com/banda-rinku-w...