Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पीड़ित परिजन

वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

वादा पूरा : मंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित बच्चों को 4-4 लाख के चेक सौंपे, बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दंपती की डूबने से मौत के मामले में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। बच्चों को ढांढस बंधाते हुए संकट की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया। बच्चों को 4-4 लाख रुपए के चेक भी दिए। आगे भी परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस तरह राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपना वादा भी पूरा कर दिया। यह है पूरा मामला उन्होंने कहा था कि वह माता-पिता की मौत के बाद अकेले पड़े बच्चों के साथ खड़े हैं। हर संभव मदद करेंगे। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के गांव भिडौरा के रहने वाले दंपती राजाराम व उनकी पत्नी राजाबाई की उसरा नाले में डूबकर मौत हो गई थी। 3 दिन पहले दंपती की डूबकर हुई थी मौत घटना उस समय हुई थी जब दोनों पास के गांव से गौशाला में मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इस परिवार की हालत आर्थिक रूप से बेहद कमजो...
बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामला का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिजनों के बयान लिए। महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने पीड़ित परिजनों से उनके गांव पहुंचकर मुलाकात की। थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सीओ नरैनी के अलावा गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन कुमार भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर.....