Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: तिरंगा यात्रा

बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शिक्षकों ने अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई। अटेवा प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शिक्षकों ने निजीकरण की समाप्ति की भी मांग की। तिरंगा यात्रा के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी कार्यालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर शिक्षकों ने मांग की है कि देश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प...
तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और गीत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री आवास से शुरु हुई तिरंगा यात्रा आजादी के पर्व से पूर्व बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली। सीएम योगी के साथ तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, दिनेश शर्मा आदि भी रहे। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची.. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पांच कालीदास मार्ग पर हुआ। इससे पहले भातखंडे के कलाकारों ...
बांदा में सदर विधायक के नेतृत्व में अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा-हजारों कार्यकर्ता जुटे

बांदा में सदर विधायक के नेतृत्व में अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा-हजारों कार्यकर्ता जुटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बांदा में आज अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा निकली। विधानसभा स्तर पर निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक ने बुलेट चलाकर किया। यात्रा ने लगभग 60 किमी का सफर तय किया। सदर विधायक श्री द्विवेदी का महिला कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान भी किया। बिसंडा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 60 किमी चली सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हमारी अस्मिता व बलिदानों की पहचान है। यह मां भारती की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले क्रांतिकारीयों को सच्ची श्रद्धांजलि है। तिरंगा यात्रा में चारों मंडलों के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए। भारत माता की जय व वंदेमातरम की गूंज लोगों को रोमांचित करते रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते बन रहा था। यात्रा बिसंडा कस्बे से शुरू हुई। फिर ...
बांदा में मंत्री के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा-जय हिंद के नारे लगे

बांदा में मंत्री के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा-जय हिंद के नारे लगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज तिरंगा यात्री निकाली गई। राज्यमंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली। इसमें दर्जनों बाइकों पर तिरंगा हाथों में लिए भाजपा कार्यकर्ता काफिले में दिखाई दिए। मंत्री श्री निषाद ने कहा कि तिरंगा यात्रा जसपुरा से तहसील परिसर पैलानी तक 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से निकाली गई है। इस मौके पर बड़ी संखया में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में पड़ोसी के घर से लौटे युवक की मौत से मचा हड़कंप..छानबीन में जुटी पुलिस  ये भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक https://samarneetinews.com/bjp-state-president-swatantradev-singh-with-regional-president-manvendra-singh-reached-samarneetinews-office/    ...
UP: चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद-परिवार ने फहराया तिरंगा

UP: चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद-परिवार ने फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी पाए गए 28 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। अदालत ने सभी को सजा सुनाते हुए 50 हजार का अर्थ दंड भी सुनाया है। वहीं चंदन गुप्ता के परिजनों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देर भले ही हुई, लेकिन अदालत ने उन्हें न्याय दिया है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सरकार बनाम सलीम व अन्य को लेकर गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोष सिद्ध हो चुके आरोपी बरकतुल्लाह के खिलाफ गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। साथ ही सभी आरोपियों को सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर र...
बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इंदिरानगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में संत तुलसी जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मनमोह लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को संत तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक संतकुमार गुप्ता, व उप प्रबंधक डा मनीष गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, श्री राजकुमार राज, डा जेएन चन्सौरिया, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजल रेंडर ने माल्यार्पण कर संत तुलसी दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर सुरेश गुप्ता व श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्रीमती सौदामिनी गुप्ता व डा रिंकू सिंह उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता ने क्रमशः मां सरस्वती व संत तुलसीदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छात्राओं ने रौचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों द्वारा अंताक...