Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजाखबर

बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज सुबह बांदा के महोखर गांव के रहने वाले व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया नशे में नाले में गिरने से मौत की आशंका मानी जा रही है। पूर्व प्रधान ने बताया किसान थे वासुदेव जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के श्रीपाल सिंह के बेटे 38 वर्षीय वासुदेव नशे के आदी थे। गुरुवार सुबह घर से बिना बताए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास नाले में उतराता दिखाई दिया। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन गांव के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पूर्व प्रधान रामसजीवन वर्मा का कहना है कि वासुदेव किसानी करते थे। उनके पास 6 बीघा जमीन है। उधर, का कह...
बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। कुछ दिन पहले अव्यवस्था के बीच जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सक आपस में भिड़ गईं। अब स्वास्थ्य समिति की बैठक में दो चिकित्साधिकारियों के न पहुंचने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। स्वास्थ्य समिति की बैठक में DM सख्त इसमें नरैनी और तिंदवारी के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने दोनों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं का चयन प्राथमिकता से सभी पीएचसी में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश भी दिए हैं। ये भी पढ़ें: बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराएं। डीएम न...
BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बरेली: बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बैठक में ही सीने में उठा तेज दर्द वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार 2017 में फरीदपुर विधानसभा (आरक्षित) सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी फिर 2022 विधानसभा चुनाव में भी फरीदपुर क्षेत्र से जीत हासिल की। वह उच्च शिक्षित नेता थे जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत के लोगों में भी शोक है। ये भ...
बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के खप्टिहाकला क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसराडेरा के पंकज निषाद (30) की बीती रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई। बताते हैं कि पंकज खप्टिहाकलां से मिट्टी डालकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे।  मंगलवार सुबह परिजन ने ट्रक से हादसा होने का आरोप लगाकर शव नहीं उठने दिया। खप्टिहाकला क्षेत्र का मामला साथ ही मुआवजे की मांग की। उनके परिवार में पत्नी संगीता, मां भूरी, दो छोटे बच्चे यश बाबू (4) और कृष्णा बाबू (2) हैं। परिजन का आरोप है कि मौरंग खदान से जुड़े एक ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: फतेहपुर महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने.. थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने परिजन से बात की। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद आगे की कार्यवाही...
बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर मेंआचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने धूमधाम से अक्षत वितरण किया। अक्षत वितरण बिसंडा नगर में भी हुआ। जगह-जगह आयोजक का सम्मान भी हुआ। शहर के मुख्य बाजार व बिसंडा में सैंकड़ों लोग एकजुट नजर आए। अक्षत वितरण में लोगों की एकजुटता दिखी दरअसल, आयोजन प्रवीण सिंह ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण के साथ कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। कथा आगामी 16 जनवरी से मवई चौराहा पर होगी। अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ सारंग होटल के पास से शुरु हुआ। फिर बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी चौक, बाबूलाल चौराहा से कालीदेवी मंदिर होते हुए गणेश भवन पर पूरा हुआ। मुख्य रूप से बागेश्वर धाम समिति के समन्वयक दीपक तिवारी भी मौजूद रहे। बिसंडा में भी अक्षत वितरण किया गया। ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DG...
UP: iPhone के लिए छात्रा ने दी जान, घर में मचा कोहराम

UP: iPhone के लिए छात्रा ने दी जान, घर में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौन: एक 11वीं की छात्रा ने आईफोन के लिए सुसाइड कर ली। घटना जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसमिलिया की है। फोन न मिलने पर इतनी नाराज हुई कि उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोन टूटने पर नए फोन की थी जिद्द बताते हैं कि मृतका छात्रा माया (18) राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल टूट गया था। वह नया फोन दिलाने की जिद्द कर रही थी। मगर उसे आईफोन ही चाहिए था। ये भी पढ़ें: बांदा: सिगरेट पीता देख पिता ने मारा थप्पड़, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम  आर्थिक दिक्कत के कारण पिता तुलसीराम राजपूत ने कुछ दिन रुकने को कहा। बताते हैं कि छात्रा ने शुक्रवार तक फोन न मिलने पर बुरा अंजाम होने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा शनिवार को घर पर अकेली थी। तभी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उरई फिर झांसी मेडिकल कालेज ले जाया ग...
UP: महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने..

UP: महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में एक महिला से नकाबपोश युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बताते हैं कि दो घंटे खेत में बेहोश पड़ी रही। बाद में खून से लतपत हालत में घर पहुंची। तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। आसपास वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गांव में सामूहिक दुष्कर्म की है चर्चा गांव के लोगों में चर्चा है कि दुष्कर्म करने वाला एक नहीं, कई लोग होंगे। लोगों का मानना है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, क्योंकि उसकी हालत बेहद खराब है। उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसने एक नकाबपोश युवक को दुष्कर्म करते देखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। ये भी पढ़ें: 19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा बताते हैं कि महिला की उम्र 62 वर्ष है। उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर रहता है। दो बेटे किशुनपुर क्षेत्र में ई...
UP: बांदा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-सात गिरफ्तार

UP: बांदा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-सात गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पारिवारिक झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर सिपाही व होमगार्ड को बचाया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बबेरू क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली में तैनात सिपाही अयोध्या प्रसाद डायल-112 पर झगड़े की सूचना पर परसौली गांव के निर्मलपुरवा पहुंचे। साथ में होगमार्ड राधेश्याम भी थे। बताते हैं कि यह सूचना उमाशंकर वर्मा ने दी थी। ये भी पढ़ें: बांदा: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार वहां आरोपी अजय कुमार, रमाशंकर, रामू, संतोष, शिवा, पवन व प्रीती ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सिपाही का कहना है कि मफलर से उसका गला कसकर मारने की कोशिश की। भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे थे सिपाही-होमगार्ड लात-घूंसों से पीटते हुए गड़ासे से हमलाकर सिपा...
अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: UP Politics: यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा है कि बीजेपी के विधायक समझ चुके हैं कि 2027 में हार तय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऊपरी तौर पर भले कोई विद्रोही बैठक हो। लेकिन असली कारण विधायकों के बीच यह बात फैल चुकी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट चुके हैं। सपा मुखिया ने कहा, विधायकों में हार की बात फैल चुकी सपा मुखिया ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि करीब 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कट गए हैं। यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 61 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे में भाजपा की हार तय है। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक इसीलिए यू...
बांदा में मंत्री नंदगोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश..

बांदा में मंत्री नंदगोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री नंदी ने नलकूपों के विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।  बिजली बिल सुधार व गोशालाओं में व्यवस्था पर दिए ये निर्देश.. अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति व विद्युत बिल में सुधार के लिए भी निर्देशित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं फसल बीमा योजना की स्थिति भी देखी। उन्होंने 102 एवं 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में सुधार को कहा। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जल जीवन मिशन की सड़कों की मरम्मत और गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश नहीं रखे जाने के सख्त निर्देश दिए। मंत...