Tuesday, July 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजाखबर

बांदा में 3.8 करोड़ से बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, ये होंगे फायदे..

बांदा में 3.8 करोड़ से बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, ये होंगे फायदे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में 3.8 करोड़ की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनेगा। शासन से इसे हरी झंडी मिल गई है। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। मंडल का ऐसा पहला जिला बनेगा बांदा.. बताया जाता है कि बांदा मंडल का ऐसा पहला जिला होगा, जहां एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर होगा। बताते हैं कि इससे आवारा कुत्तों को संरक्षित करने, बधियाकरण, टीकाकरण जैसी व्यवस्थाएं हो सकेंगी। ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग जानकारी के अनुसार बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने व डाॅग कैचर आदि की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस दिशा में निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे शहर के लोगों को आवारा कुत्तों की समस्या से निजात मिलेगी। ये भी पढ़ें: बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की द...
बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा

बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर की स्वराज काॅलोनी में रहने वाले एक क्रिकेट खिलाड़ी की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा गोयरा मोड़ के पास हुआ है। बताते हैं कि वहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। क्रिकेट प्रेमियों में घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हमीरपुर जिले के भभई गांव के मोहित सिंह (23) पुत्र प्रदीप सिंह क्रिकेट खिलाड़ी थे। मूलरूप से हमीरपुर जिले के रहने वाले थे मोहित वह मौजूदा समय में स्वराज कॉलोनी में रहते थे। बताते हैं कि वह गुसियारी मैच खेलने गए थे। वहां से लौटते समय ननिहाल सिजवाही गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इसके बाद घर लौटते समय उनकी बाइक गोयरा मोड़ के पास तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। ये भी पढ़ें: बांदा: बेर्राव घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, पढ़ें पूरा मामला.. इससे वह घायल हो गए और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ...
बांदा: बेर्राव घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा: बेर्राव घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बेर्रांव गांव के पास हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। यह हादसा जुलाई 2025 में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बांदा डिपो की बस ने मारी थी बाइक में टक्कर हादसे में एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, बांदा की बेर्रांव पुलिस चौकी के पास बांदा डिपो की एक बस ने बाइक सवार नीरज यादव को टक्कर मार दी थी। ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग इससे उनकी मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठा उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब मामले में पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दी जानी है। इसलिए पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच एसडीएम (न्यायिक) को सौंपी गई है। घटना से संबंधित जानकारी या साक्ष्य को...
UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन गार्ड के शव पड़े मिले। एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रथमदृष्टया मामला दम घुटने से मौत का माना जा रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस घटनाक्रम की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। बताते चलें कि कुछ महीने पहले इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, बदायूं के उझानी गांव में मेंथा फैक्टरी में सुबह सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष), भानु यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव के शव पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि केबिन में हीटर लगा था। किसी के शरीर पर चो...
Breaking: बांदा में बड़ा हादसा, ठेकेदार समेत 3 दोस्तों की मौत-परिवारों में कोहराम

Breaking: बांदा में बड़ा हादसा, ठेकेदार समेत 3 दोस्तों की मौत-परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। बाइक सवार ठेकेदार समेत तीन दोस्तों की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। दूसरे वाहन की लाइट उनकी आंखों पर पड़ने से तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के रसिन गांव धीरेंद्र (27) पुत्र बृजकिशोर मित्रा मकान बनाने की ठेकेदारी करते थे। बताते हैं कि वह अपने दो साथियों राजा बाबू (35) अर्जुन (34) निवासी ब्यूर रसिन संग कालिंजर के नीबी विरौना गांव जा रहे थे। मृतकों में दो युवक बांदा के रहने वाले, जबकि एक चित्रकूट का रास्ते में फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे वाहन क...
Big Breaking: यूपी में 15 जनवरी को अवकाश की घोषणा

Big Breaking: यूपी में 15 जनवरी को अवकाश की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस शासनादेश में कहा गया है कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय हुआ है। शासनादेश हुआ जारी बताते चलें कि पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में मकर संक्रांति का अवकाश शामिल नहीं था। बता दें कि इस समय 1 से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालनी अवकाश चल रहा है। ये भी पढ़ें: पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार 15 जनवरी को स्कूलों में पढ़ाई होनी थी, लेकिन इस आदेश के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है। मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद माना जा रहा है कि आफिस, बैंक आदि भी बंद रहेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर: पुलिस थाने में महिला को ...
UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपने डेढ़ साल के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। वहीं बच्चे की मां और बाकी परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ डेढ़ साल के बेटे का अपहरण करने का मुकदमा लिखा है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। रात में सोते समय घर से लेकर भागा आरोपी, चार दिन बाद खुलासा जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल पहुंचा। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन बताते हैं कि इसी दौरान आरोपी आरो...
Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरोजनी नगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह व CMYogi ने किया EV प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में निवेश के लिए हिंदुजा परिवार का आभार भी जताया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से ही होकर निकलेगा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश आर्थिक विकास का पर्याय बन गया है। लखनऊ की भूमि सभी को आसानी से अपने ह्रदय में बसा लेती है। इस मौके पर केंद्रीय नेता व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण  ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाक...
Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में KGMU की महिला डाॅक्टर के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज गिरफ्तार हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नेपाल बार्डर से धर-दबोचा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल में छिपा था। महिला डाॅक्टर ने लगाए हैं यौन शोषण समेत गंभीर आरोप पुलिस ने नेपाल बार्डर से पकड़ा है। बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था। ये भी पढ़ें: हाथ पर कलावा-माथे पर टीका, मुस्लिम युवक ने ऐसे योजना बनाकर हिंदू लड़की को फंसाया, अब पुलिस.. कुछ लोगों ने उसकी इस काम में मदद की थी। बताते हैं कि उसके फोन में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। बताते चलें कि रमीज के खिलाफ 50 हजार का इनाम घो...
Banda: युवक की जहर खाने से मौत, परिजन नहीं बता सके वजह

Banda: युवक की जहर खाने से मौत, परिजन नहीं बता सके वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की जहर खाने से गंभीर हालत में मौत हो गई। मृतक युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे अजय वहीं मृतक के परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के कारीमाटी गांव के रामकिशोर के बेटे 18 वर्षीय अजय ने देर शाम जहर खा लिया। परिवार के लोग उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप उपचार के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा रामस्वरूप पाल का कहना है कि वह तीन भाइयों में छोटे थे। अचानक इस घटना से मां केशकली समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता सके। ये भी पढ...