यूपी: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल-पथराव में कई घायल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा में कथित रूप से गोतस्करों का पीछा करते समय शनिवार तड़के फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल हो गया। आरोप है कि गो तस्करों ने मथुरा नवीपुर के पास वाहन से कुचलकर फरसा वाले बाबा की हत्या कर दी। आरोप लगाते हुए गो रक्षकों ने छाता कट के पास फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में हाइवे जाम कर दिया। फिर पुलिस पर पथराव कर दिया।
SSP मथुरा श्लोक कुमार ने कही यह बात..
पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाकर और आसूं गैस के गोले। किसी तरह भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि गो तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की कोसी में हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि फरसा बाबा...
