Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: गुंडा टैक्स

यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के ठेके की आड़ में हाइवे पर 'गुंडाटैक्स' वसूली जारी है। सवाल उठ रहे हैं कि यह 19 करोड़ का ठेका है या रंगदारी रैकेट? अब इसे लेकर जिला पंचायत पर भी सवाल उठ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पड़ोसी जनपद महोबा में आयुक्त अजीत कुमार की सख्ती के बाद ऐसे ही रंगदारी रैकेट पर एक्शन हुआ है। लेकिन बांदा में जिला पंचायत ठेके की आड़ में 'गुंडाटैक्स' वसूली जारी है। ऐसा लग रहाहै कि जिला पंचायत ठेके की आड़ में रंगदारी रैकेट काम कर रहा है। आयुक्त की कार्रवाई महोबा में असरदार, लेकिन बांदा में बेअसर हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि आयुक्त की महोबा में सख्ती के बाद स्थिति नहीं बदली है। सूत्रों का कहना है कि वसूली के अवैध अड्डों से जिपं के बोर्ड हटा दिए गए हैं। थोड़ा छिपकर वसूली हो रही है। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध मे...
UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत में भाजपा नेता आपसी विवाद में उलझे हैं। विवाद मुद्दों से ज्यादा 'अहम' का है। बहरहाल, यह अलग बात है। फिलहाल एएमओ का तबादला हो चुका है। ऐसे में तहबाजारी खनिज का ठेका अभी नहीं हुआ है। इसके बावजूद बालू-गिट्टी के ट्रकों से कई जगहों पर तहबाजारी के नाम पर खुलेआम गुंडा टैक्स वसूली हो रही है, जबकि तहबाजारी का ठेका 31 मार्च को खत्म हो चुका है। नया टेंडर हुआ नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि तहबाजारी के नाम पर अब भी एक 'बड़े' नेताओं के संरक्षण में तहबाजारी की अवैध वसूली चल रही है। 31 मार्च को खत्म हो चुका है पुराना ठेका सूत्रों की माने तो एक बड़े सत्ताधारी नेता के संरक्षण में जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली चल रही है। रोज लाखों की वसूली हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ट्रकों से 300 से 400 रुपए वसूले जा रहे हैं। बताते चलें कि बीते दिनों जि...