Sunday, August 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..

UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर बांदा में PWD विभाग पर खूब सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों पर जमकर आरोप लग रहे हैं। चर्चा है कि चौड़ीकरण की आड़ में भारी-भरकम बजट का गोलमाल हो रहा है। विभाग के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। संबंधित ठेकेदारों ने कैसा काम किया है। यह सबको दिख रहा है। सरकार की साख खराब की जा रही है। लोगों में चर्चा है कि बजट को 31 मार्च तक ठिकाने लगाने की जल्दबाजी में काम हो रहा है। जेल रोड, संकट मोचन और पल्हरी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर उठ रहे सवाल बताते चलें कि बांदा में जेल और संकटमोचन मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। अधूरी तैयारियों से बजट निपटाने के लिए शुरू किया गया यह काम मानकों को पूरा किए बिना निपटाया जा रहा है। कहीं अधूरा काम हुआ है तो कहीं सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जेल रोड पर साढ़े 7 करोड़ के बजट का बंदरबाट हो रहा है। यह सिर्फ ढाई किमी लंबी जेल ...
UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से फिर मौसम बदलेगा। अगले 3 दिनों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से 1 मार्च तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से पश्चिमी यूपी के मेरठ में बारिश की संभावना है। फिर 27 मार्च  से 1 मार्च तक यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, फर्रुखाबाद, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCT...
लखनऊ में देर रात एनकाउंटर, गैंगस्टर को लगी गोली-चार गिरफ्तार

लखनऊ में देर रात एनकाउंटर, गैंगस्टर को लगी गोली-चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। एक गैंगस्टर गोली लगी है। चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ महिलाबाद के सहिलामऊ गांव के मोड़ पर हुई है। बताते हैं कि गिरोह के सरगना गैंगस्टर रंजीत गोली लगने से घायल हुआ है। उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार से भागते समय चलाईं गोलियां पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि बदमाश रंजीत काकोरी के घनश्यामपुर खालिसपुर का निवासी है। उसके गिरफ्तार साथियों में मनोज उर्फ छोटू, विपिन गौतम, शिव यादव शामिल हैं। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा बीती रात ये लोग ट्रांसफारमर खोल रहे थे। तभी पुलिस ने इनको ललकारा। इन बदमाशों ने सेंट्रो कार से भागने से कोशिश की। हालांकि, बाद में पकड़े जाने के डर से पुलिस पर...
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों ने बताया आत्महत्या, लेकिन कारण अज्ञात बताते हैं कि 24 वर्षीय संगीता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के एक साल का बच्चा भी है। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ये भी पढ़ें: बांदा में: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प...
विडंबना: मेडिकल कालेज में कूड़े में मिला युवक का शव, इलाज को हुआ था भर्ती-जांच

विडंबना: मेडिकल कालेज में कूड़े में मिला युवक का शव, इलाज को हुआ था भर्ती-जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा मेडिकल कालेज में 3 दिन पहले एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसका शव कूड़े में पड़ा मिला। मरीज अपनी मां की देखभाल में वार्ड में भर्ती था। रात में मां के सोने के बाद बेटा कैसे वहां पहुंचा, उसकी कैसे मौत हुई। ये सवाल सभी के दिमाग में उठ रहे हैं। लीवर में दिक्कत होने पर भर्ती हुआ था युवक साथ ही मेडिकल कालेज की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। परिजनों ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित हुई है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा क्षेत्र के आऊ गांव के राजकुमार त्रिपाठी उर्फ राजा (35) लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों ने उन्हें 23 फरवरी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनक...
सीतापुर: मुस्लिम अलकमा बनीं अलका, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

सीतापुर: मुस्लिम अलकमा बनीं अलका, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सीतापुर जिले में धर्म की दीवार तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती अलकमा और हिंदू युवक ने शादी कर ली। युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से मंदिर में विवाह कर लिया। अब अलकमा ने अपना नाम अलका रख लिया। उन्होंने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। मामला सीतापुर जिले के सकरन क्षेत्र का है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के लोग भी आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे। परिवार के लोग शादी को नहीं थे राजी जानकारी के अनुसार, थाना रेउसा के गांव सेमराकला निवासी रामजीवन और तालगांव के दौदापुर की रहने वाली युवती अलकमा को प्रेम हो गया। दोनों के बीच बीते करीब 2 वर्ष से प्रेम-प्रसंग था। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। ये भी पढ़ें: UP: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला डाॅक्टर समेत कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत इसके बाद दोनों ने विश्व हिंदू परिषद के लोगों से संपर्...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो एसयूवी कारों की टक्कर हो गई। इसमें राजस्थान से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीकी शिवरामपुर (चित्रकूट) अस्पताल भिजवाया। वहां से गंभीर हालत में चित्रकूट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां चित्रकूट की ओर जा रही थीं। 16.3 किमी के पास अतर्रा क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर के मेहरता गांव निवासी धर्मेंद्र, राकेश शर्मा, राकेश सोनी, राजू तथा हिंगलाज, लालमन अर्टिगा कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अतर्रा क्षेत्र में 16.3 किलोमीटर के संकेतक के पास पीछे से आई अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। पीछे से अनियं...
UP Board Exam: नशे में लड़खड़ाती छात्राएं पहुंचीं पेपर देने, पुलिस-शिक्षक हैरान

UP Board Exam: नशे में लड़खड़ाती छात्राएं पहुंचीं पेपर देने, पुलिस-शिक्षक हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत्त दो छात्राएं लड़खड़ाते कदमों से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचीं। चेकिंग के दौरान शराब की तेज बदबू से कालेज के शिक्षक और अन्य स्टाफ के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। दोनों छात्राओं को रोककर उनसे पूछताछ की गई। बाद में दोनों छात्राओं को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। अभिभावकों को बुलाकर सौंपा जानकारी के अनुसार, परीक्षा के पूरे समय दोनों छात्राएं उल्टियां ही करती रहीं। मामला डीएवी कालेज परीक्षा केंद्र का है। कालेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं की चेकिंग के दौरान बदबू आने से उनके शराब पीने की जानकारी हुई। उनसे घटना को लेकर महिला स्टाफ ने पूछताछ की। साथ ही परीक्षा के बाद उनके अभिभावकों को केंद्र पर बुलाकर घर भेज दिया गया। मामले को लेकर चर्चा होती रही। चर्चा यह...
UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता की गुंडई का मामला सामने आया है। पहले बांदा विकास प्राधिकरण के पार्क की जमीन पर गेट लगवाकर कब्जा जमाया। आसपास के लोगों की शिकायत पर डीएम ने जांच कर कब्जा हटवाया तो वहां पहुंचकर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। यह पूरी घटना कालूकुआं के पास तिंदवारी रोड की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर लोग घटना से हैरान हैं। पार्क पर कब्जे को लेकर हुई थी DM से शिकायत उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, लोगों का कहना है कि बांदा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पार्क की जमीन पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पहले मोहल्ले के लोगों ने समाधान दिवस में...
‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक बयान से आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा मच गया। स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। सपा विधायकों ने डिप्टी सीएम के बयान को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन भी किया।दरअसल, समाजवादी पार्टी विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 'सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हैं तो क्या वह बात भी मानेंगे कि लड़कों से गलती हो जाती है।' विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'बताइये क्या अपमान हुआ' डिप्टी सीएम पाठक के इस बयान से विधानसभा में सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे डिप्टी सीएम से माफी मांगने की मांग उठाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। यहां तक विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी से खड़े हो गए। अध्यक्ष ने कहा कि 'आप बताइये कि क्या अपमान हुआ है, वह माफी मंगवाएंगे।' ये भी पढ़ें: ...