Tuesday, September 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अयोध्या न्यूज

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एवं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर विशेष विमान से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा राम जन्मभूमि परिसर गए। वहां 15 अन्य अतिथियों के साथ रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर किया 'जय श्रीराम' का जयघोष एरोल मस्क पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। वह इसका सम्मान करते हैं। रामलला के दर्शन के दौरान पुजारी ने उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंच...
अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन

अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: Virat Kohli Anushka Sharma भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज रविवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां दोनों ने रामलला और बजरंग बली के दर्शन किए। हालांकि, इस दौरान दोनों ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी। सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम रहे। पुलिस बल तैनात रहा। सेल्फी को उतावले दिखे प्रशंसक वहीं दूसरी ओर प्रशंसक कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखाई दिए। मगर सुरक्षा कारणों से पुलिस ने दूर ही रोक दिया। दरअसल, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले विराट सुबह लगभग 9 बजे पत्नी अनुष्का के साथ रामनगरी पहुंचे। ट्रस्ट प्रतिनिधि ने किया स्वागत ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने दोनों का मंदिर परिसर में स्वागत किया। रामलला का विशेष प्रसाद भेंट किया। दोनों ने लगभग 5 मिनट मंदिर प्रांगण में खड़े होकर रामजन्मभूमि परिसर को निहारा। दोनों कड़ी ...
UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..

UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में एक बेहद चौंकाने वाली दुखद घटना सामने आई है। सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 साल के दूल्हे प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला है। वहीं 22 साल की दुल्हन शिवानी का शव बेड पर पड़ा मिला है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिसेप्शन की चल रहीं थीं तैयारियां जानकारी के अनुसार, प्रदीप और शिवानी की 7 मार्च को शादी हुई थी। 8 मार्च को बारात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस घर लौटी। आज रविवार को घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। सुहागरात के बाद आज सुबह जब दूल्हा-दुल्हन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने आशंका होने पर दरवाजा खटखटाया। ये भी पढ़ें: यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, ए...
अयोध्या : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय

अयोध्या : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां एक होटल के उद्घाटन के अवसर मौजूद रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में प्रार्थना की। हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव घोषित होंगे, भाजपा की जीत तय है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ मंत्री श्री पाठक को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण    ...