Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका, जमकर लगाए नारे

बांदा में संकटमोचन मंदिर के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता।

समरनीति न्यूज, बांदाः लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने को लेकर भड़की चिंगारी बुंदेलखंड में भी भड़क गई। मंडल मुख्यालय बांदा पर सपाइयों ने जबरदस्त ठंग से विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंके जाने की भनक लग गई।

बांदा में संकटमोचन मंदिर के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता।

अशोकलाट पर धरना-प्रदर्शन किया  

इसके बावजूद सपाइयों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक किया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने की जानकारी के बाद पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन पुलिस चाहकर भी किसी को रोक नहीं पाई।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के करोलबाग इलाके में होटल में आग से मरने वालों की संख्या 17 हुई, मौके पर अब भी चल रहा बचाव कार्य

उधर, सपाइयों ने अशोकलाट तिराहे पर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।

दरअसल, सपाई अशोकलाट तिराहे पर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस वहां सपाइयों को संभालने में लगी रही। वहीं दूसरी ओर अन्य सपाइयों ने संकटमोचन मंदिर के पास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को अधिकारियों ने प्रयागराज जाने से जबरन रोका, विधान परिषद में हंगामा

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, प्रदीप यादव, रामबाबू यादव, संजय यादव, मुशीर अहमद, अमित गुप्ता, मोहन साहू, शिवकरन पाल, अशोक श्रीवास, दिनेश यादव, सलीम वारसी, नितेश श्रीवास्तव, निर्भय सिंह मोंटी, शुभम गुप्ता, राजेंद्र यादव, अमित आदि मौजूद रहे।