Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : साथ सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, एक और की जान गई

Sleeping husband and wife kill from snake bite

समरनीति न्यूज, बांदा : चारपाई पर एक साथ सो रहे दंपती को सांप ने काट लिया। अचेत होने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने देखा तो पहले खुद घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दोनों दम तोड़ दिया। इसी तरह एक और युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों ही घटनाक्रमों में एक समान बात यह रही कि दोनों मामलों में परिवार के लोग अंधविश्वास के चलते झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे। बाद में डाक्टर के पास लेकर पहुंचे।

परिजन इलाज को अस्पताल लेकर पहुंचे

बताया जाता है कि पहला मामला गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव का है। वहां रहने वाली मिथलेश (25) और उनके पति विनोद बीती रात एक ही चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान सोते वक्त सांप ने उनको कांट लिया। इससे दोनों अचेत से हो गए। किसी तरह आवाज देकर दोनों ने परिवार के लोगों को बुलाया।

ये भी पढ़ें : UP : युवक की जींस में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़े खड़ा रहा

परिजनों ने दोनों की हालत देखी तो दोनों का झाड़फूंक आदि घरेलू उपचार किया। इसमें काफी समय लग गया। हालात में सुधार नहीं होता देख परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। इसी तरह जिले के मर्का थाना क्षेत्र में समगरा के रहने वाले राजाराम (27) शनिवार की शाम खेत से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में उनको सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी। परिजनों ने उनकी झाड़फूंक कराई। इसके बाद जब बात नहीं बनी तो लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी भी सांसें थम गईं।

ये भी पढ़ें : कानपुर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर और 1 कांग्रेसी नेता की बिगड़ैल औलादें शामिल