Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

shocking-afghan-child-arrives-from-kabul-to-delhi-hiding-in-landing-gear-of-plane

समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अफगानिस्तान का एक 13 साल का बच्चा विमान के पहिये वाली जगह यानी लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली आ गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि इस बच्चे का कहना है कि वह ईरान जाना चाहता था।

ईरान जाना चाहता था, गल्ती से छिपकर भारत आ पहुंचा

मगर गलती से भारत आ रहे विमान के व्हील वेल में छिप गया। इमिग्रेशन विभाग बच्चे को वापस काबुल भेजने की कार्रवाई कर रहा है।

सांकेतिक फोटो।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी का विमान भारत पहुंचा। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा हुआ था।

बच्चे के सुरक्षित भारत पहुंचने को लेकर सभी हैरान

वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास बच्चे को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा। कर्मचारियों ने उससे पूछताछ शुरू की। तब उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। फिर बात सुरक्षा अधिकारियों तक पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया। सभी हैरान हैं कि वह बच्चा कैसे विमान की उस खतरनाक सी जगह पर छिपकर काबुल से दिल्ली तक आ गया।

ये भी पढ़ें: CRIB Blood Group: भारत में महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप

CRIB Blood Group: भारत में महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप

सनम तेरी कसम: एक्टर हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को फटकारा

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..

GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2