Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, 4 लोगों की मौत, नायाब तहसीलदार और लेखपाल घायल

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में जिले में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं नायाब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए। ये हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए। इन हादसों में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी श्याम लाल (50) पुत्र रामदीन सोमवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी सुषमा (45) के साथ इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महुआ गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि कुछ देर बाद ही गंभीर रूप से घायल श्यामलाल की सांसें थम गईं। वहीं उनकी पत्नी सुषमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे ने बताया कि पिता पटाखा कारोबारी थे।

पैलानी में 10 वर्ष के बच्चे की मौत

पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के रहने वाले कृष्णपाल के पास पिकअप वाहन है। सोमवार दोपहर वह वाहन लेकर घर आ रहे थे। उनका बेटा मुकेश (10) भी वाहन में सवार था। बताते हैं कि अचानक खिड़की खुलने की वजह से बच्चा मुकेश नीचे आ गिरा और पहिया उसके ऊपर से निकल गया। पिता आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के ममेरे भाई रामकृपाल का कहना है कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बच्चे की मां सुशीला बेहद दुखी हैं।

Jaunpur Accident News : A fierce collision in a pick-up truck, 6 people died - 5 injured

ट्रैक्टर पलटने से दो की जान गई

बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीकामऊ गांव निवासी राम सिंह (35) पुत्र रामनरेश यादव रविवार शाम निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में कामकाज निपटाने के बाद कोनी (बिसंडा) गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। चालक राम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव के रहने वाले सत्यनारायण (19) पुत्र रज्जू विश्वकर्मा और कृष्ण कुमार (20) पुत्र जगप्रसाद उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सत्यनारायण ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नायब तहसीलदार, लेखपाल घायल

उधर, सदर तहसील के नायब तहसीलदार अवधेश शुक्ला (57) सोमवार दोपहर आवास विकास निवासी लेखपाल गौरव सिंह (35) के साथ बाइक से मटौंध से सरकारी कामकाज निपटाने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मटौंध क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें : UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..