Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

डी-कंपनी के अली अजलोनी ने दी साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, मस्जिद तोड़ने का दिया था बयान

समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले के बीजेपी सांसद साक्षी महराज को जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जामा मस्जिद तोड़ने को लेकर बयान दिया था। इसी के बाद से लगातार फोन पर उनको जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को शनिवार फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी।

कई बार आ चुका है धमकी वाला फोन 

बताया जाता है कि शनिवार रात को यह धमकी अली नाम के किसी व्यक्ति ने तीन बार काल करके दी। इसकी जानकारी खुद साक्षी महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी। बताया कि धमकी देने वाले ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया है।

ये भी पढ़ेंः राममंदिर पर साक्षी महाराज का फिर बड़ा बयान, बोले- अब नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा

उसने अपना नाम अली अजलोनी बताते हुए शुक्रवार रात को पहली बार धमकी दी। इसके बाद शनिवार शाम को भी धमकियां दीं। साथ ही गालियां भी बकीं। बताते चलें कि साक्षी महराज ने शुक्रवार को राम मंदिर पर बयान दिया था। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि जामा मस्जिद तोड़ने पर उसमें से मूर्तियां निकलेंगी।

ये भी पढ़ेंः रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर

इसके बाद से साक्षी महाराज लगातार चर्चाओं में थे। हांलाकि साक्षी महाराज को धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी उनको धमकियां मिल चुकी हैं। साक्षी महाराज हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। सांसद ने उन्नाव एसपी को लिखित पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।