Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

पढ़िए ! यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, 24 फरवरी से शुरू होंगे Exam और 12 मार्च को खत्म

UP Board 10th-12th result will come tomorrow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 12 मार्च को अंतिम परीक्षा के साथ ही खत्म हो जाएंगी।

12 दिन में खत्म हो जाएंगी परीक्षाएं

पहले दिन हाई स्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में सैनिक विज्ञान का एग्जाम होगा। इस बार कुल 12 दिन में परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। बताते चलें कि वर्ष 2024 में परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। पिछले 5 साल में सिर्फ वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षा मार्च में कराई गईं। हालांकि, अबकी बार महाकुंभ को लेकर यह माना जा रहा था कि बोर्ड परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव

योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव