Monday, November 24सही समय पर सच्ची खबर...

जयपुर में विदेशी महिला से आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Foreign woman raped in name of Ayurvedic massage in Jaipur, accused arrested

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक विदेशी महिला शरीर की आयुर्वेदिक मसाज कराने पहुंची। जयपुर के एक बड़े होटल में युवक ने महिला की मसाज की। मसाज की आड़ में विदेशी महिला से दुष्कर्म भी कर डाला। पीड़ित महिला होटल से निकलकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि पीड़िता 12 मार्च को भारत घूमने के लिए आई थीं।

जयपुर के होटल में महिला के साथ हुई घटना

बताते हैं कि पीड़ित 45 वर्षीय विदेशी महिला नीदरलैंड की रहने वाली है। वह अपने ग्रुप के साथियों के साथ जयपुर घूमने आई थी। यहां एक होटल में महिला अपने साथियों के साथ रुकी थीं। बताते हैं कि होटल में उनको आयुर्वेदिक मसाज का आफर दिया गया।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार

उन्होंने महिला मसाज करने वाली को भेजने को कहा। होटल में पुरुष मसाज करने वाला पहुंचा। आरोप है कि मसाज के नाम पर उसने पहले विदेशी महिला को निर्वस्त्र किया। फिर मसाज करते हुए अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।

नीदरलैंड से घूमने भारत आई थीं पीड़ित महिला

आरोप है कि मसाज के नाम पर करीब दो घंटे तक विदेशी महिला से अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से निकल गया। पीड़ित महिला का कहना है कि डर की वजह से वह सब सहन करती रहीं। वहां से निकलने के बाद सीधे थाने पहुंची।

विदेशी महिला ने जयपुर के सिंधी कैंप थाने में रेप का मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बिजू मुरलीधरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलरूप से केरल का रहने वाला है। मौजूदा समय में जयपुर में खातीपुरा इलाके में किराए पर मकान लेकर रहता है।

ये भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो.. 

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो..