Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: 3 साल की बच्ची से हैवानियत, महिला सहयोगी समेत आरोपी गिरफ्तार

Banda woman murder case

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक और उसकी महिला सहयोगी को जेल भेजा जा रहा है।

शहर के एक मोहल्ले में हुई घटना

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई है। महिला का कहना है कि उनकी 3 साल की बच्ची बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी हैवान किस्म के दरिंदे ने बच्ची को घर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वहां से रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची। मां ने पीड़ित बच्ची के साथ कोतवाली जाकर पुलिस

ये भी पढ़ें: बांदा में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस

को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित का महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए इलाज शुरू कराया। पीड़िता की आरोपी और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी राजू शिवहरे और उसकी महिला सहयोगी सविता वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..