
समरनीति न्यूज, बांदा: आदर्श बजरंग इंटर कालेज सभागार में मंडलीय सम्मेलन के द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। यह चुनाव अखिलेश राजपूत सदस्य प्रदेश कार्यकारणी जनपदीय निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में हुआ। जिले के शिक्षक भी बड़ी संख्या में रहे।
सर्वसम्मति से चुनाव
सर्वसम्मति से राजकिशोर शुक्ल गांधी इंटर कालेज पनगरा को जिलाध्यक्ष, प्रवक्ता जेएन कालेज चंदवारा भारत भूषण को जिला मंत्री चुना गया। इसी तरह हरितानकर प्रवक्ता जेपी शर्मा इंटर कालेज को कोषाध्यक्ष एवं सूरजपाल शिक्षक हिंदू इंटर कालेज अतर्रा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।
शिक्षकों ने दी बधाईयां
निर्वाचन अधिकारी के घोषणा करते ही शिक्षकों ने पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बजरंग इंटर कालेज के प्राचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, परिराखन सिंह, जमुना प्रसाद पांडेय, राजेश तिवारी, संदीप गर्ग तथा रमेशचंद्र सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा बजरंग कालेज में शिक्षक संघ का प्रथम मंडलीय सम्मेलन आयोजित
बांदा बजरंग कालेज में शिक्षक संघ का प्रथम मंडलीय सम्मेलन आयोजित
