समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में आज गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष होता रहा।
इसी के साथ राजा राम अपने भव्य मंदिर में माता जानकी के साथ विराजमान हो गए। इस शुभ अवसर पर सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजती रही।
ब्रह्ममुहूर्त से ही आध्यात्मिक माहौल
ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया।
फिर प्रभु राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार हुआ।
19 धर्माचार्यों समेत अन्य लोग भी रहे
बताते हैं कि इस अवसर पर 19 संत धर्माचार्य मौजूद रहे। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट और संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया।
इस तरह से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरी तरह संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी वापस रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी
ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी