Wednesday, June 26सही समय पर सच्ची खबर...

वायनाड से लड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल रायबरेली से रहेंगे सांसद

Priyanka Gandhi will contest from Wayanad Rahul Gandhi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस पार्टी (Congress) से एक बड़ी खबर आ रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वहीं वायनाड (Wayanad Seat) से अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका का लोकसभा पहुंचना अब तय है।

Priyanka Gandhi will contest from Wayanad Rahul Gandhi

आपको बताते चलें कि राहुल गांधी अबकी बार दो सीटों से लोकसभा चुनाव -2024 लड़े थे। एक रायबरेली और दूसरा वायनाड सीट से। दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी जीत गए। अब उन्हें एक सीट पर बने रहना है और एक सीट को छोड़ देना है।

ये भी पढ़ें : अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..

ऐसे में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेसवार्ता करते हुए साफ कर दिया कि राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड सीट से अब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। आज सोमवार को प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पार्टी नेताओं की मीटिंग हुई। इसमें कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, केसी वेणुगोपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..