Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से की मुलाकात, कहा- मिलकर लड़ेंगे यह लड़ाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की।

समरनीति न्यूज डेस्कः कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। वह सबसे पहले रायबरेली के तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची औंर कार्यकताओं से मुलाकात की। उन्होंने अदिति पर हमले की जानकारी ली। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बीजेपी नेताओं ने कार से निकालकर मारा, हम इस मसले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे। मालूम हो कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर 14 मई को हमला किया गया था।

प्रशासन पर भी लगाया आरोप   

आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गाड़ी से निकालकर मारा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। यूपी बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर ये सब किया है और हम इसकी शिकायत लखनऊ से लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग तक करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को गांधी परिवार की करीबी माना जाता है। मंगलवार को लखनऊ से रायबरेली लौटने के दौरान उन पर हमला हुआ था। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर पथराव के बाद फायरिंग की गई थी। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी की रफ्तार तेज हुई, तो गाड़ी पलट गई। इस पर अदिति सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला जिला पंचायत प्रमुख अवेधश सिंह के इशारे पर किया गया है। इस हमले के वक्त अवधेश सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

कौन हैं अदिति सिंह..? 

रायबरेली सदर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। रायबरेली की राजनीति में लंबे समय तक दबदबा कायम रखने वाले अखिलेश सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं और उनकी राजनीतिक विरासत बेटी संभाल रही हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर अदिति सिंह विधायक बनीं। इसके बाद वो नगर पालिका चुनाव में अपने चहेते को जिताने में सफल रहीं। उनका राजनीतिक ग्राफ रायबरेली की सियासत में लगातार बढ़ता चला गया। इस लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को चुनाव जिताने के लिए अदिति सिंह ने कड़ी मेहनत की है।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में बवाल पर बोले अमित शाह, सीआरपीएफ न होती तो बचकर न निकल पाता