Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार बांटने का आरोप, स्मृति पर भी हमला..

समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और स्मृति ईरानी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि अमेठी में प्रधानों को वोट डलवाने के लिए 20-20 हजार रिश्वत दी जा रही है। शनिवार को अमेठी में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल वाले अमेठी के लोगों को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। एक नुक्कड़ सभा में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘यहां गलत प्रचार हो रहा है और पैसा बंट रहा है।’ वहीं प्रियंका ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि वह अमेठी में आकर नाटक करती हैं।

प्रियंका ने स्मृति के लिए कहा, नाटक करती हैं यहां आकर  

बीजेपी पर हमलवार प्रियंका ने कहा कि यह बड़ी हंसी वाली बात है कि वे (भाजपाई) सोच रहे हैं कि इतने पैसे देकर वह पुश्तों से चला रहा कांग्रेस और अमेठी के लोगों के सच्चे रिश्ते को खरीद सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को ‘लापता’ कहने वालीं स्मृति यहां आकर नाटक कर रही हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नीयत खराब और नीतियां कुछ उद्योगपतियों के लिए हैं। कहा कि देश में अब लोकतंत्र को जिंदा रखने वाली और आम लोगों के लिए काम करने वाली सरकार की जरूरत है।

..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

प्रियंका ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं करने वाली भाजपा सरकार ने पांच में उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। प्रियंका ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बनी, सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया गया। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के लिए अलग बजट लाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही खाली पड़े 22 लाख पदों को भी भरा जाएगा। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि देश के हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख रुपए देंगे, लेकिन अबतक नहीं दिए। कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो गरीबों के खाते में न्याय योजना के तहत प्रति वर्ष 72 हजार रुपए दिए जाएंगे।

बुंदेलखंड में प्रियंका का इशारों में मोदी पर जबरदस्त हमला, कहा- गरीबों से रिश्ता नहीं, सिर्फ प्रचार, टीवी और विदेशों में आते हैं नजर..