Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

हटाए गए यूपी के इस मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Deputy CM Brajesh Pathak gave instructions for case against Mahoba doctor

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को हटा दिया है। आरोप है कि उन्होंने पूर्व अनुमोदित फर्मों से खरीदी गईं दवाओं और अन्य सामग्रियों के बिल के भुगतान में कमीशन मांगी थी।

प्रताड़ना का भी गंभीर आरोप

बताया जाता है कि प्रथम दृष्टया ये आरोप सही मिले। इसके अलावा एक अन्य संविदा कर्मचारी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले में प्रधानाचार्य पर प्रताड़ना का आरोप भी थे। कर्मचारी के परिजनों ने

ये भी पढ़ें: यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..

आरोप लगाए थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगातार अनियमितताओं की शिकायतों के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को पद से हटा दिया है। बताते हैं कि मामले की जांच आगे की जा रही है।

यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..