Monday, December 15सही समय पर सच्ची खबर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास

President Draupadi Murmu creates history by flying in Rafale fighter jet
फ्लाइट सूट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी उड़ान

President Draupadi Murmu creates history by flying in Rafale fighter jet

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल की तकनीक और उसे चलाने संबंधित तरीकों और सुरक्षा से जुड़ीं बातचीत की। बताते हैं कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू बुधवार सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

President Draupadi Murmu creates history by flying in Rafale fighter jet

वहां एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका वेलकम किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में ड्रोन उड़ानों पर पाबंदी लगा दी गई। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें: UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन