Sunday, January 11सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

pm narendra modi inaugurated rashtriya prerna sthal

समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा, हमें गर्व कि धारा-370 हटाने का मिला मौका

प्रधानमंत्री ने पूरे देश को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ को एक नया प्रेरणा स्थल मिला है। यह भी कहा कि यह प्रेरणा स्थल हमारे लिए आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है।

तीन महान विभूतियों की कास्यं प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक बार कहा था कि इस देश में दो विधान और दो संविधान नहीं होंगे। अब हमें गर्व है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से महंगाई कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज गंभीरता से सुनी जाने लगी है।

मुख्यमंत्री योगी ने भी जनसभा को किया संबोधित, कही यह बात..

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। यह शहर अपने देश की विभूतियों को बड़ा सम्मान देता है। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ इकट्ठा रही। पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक