समरनीति न्यूज, लखनऊ: अब यूपी में सपा नेता का अश्लील वीडियो भी सामने आ गया है। महिला संग अश्लीलता करते आरोपी सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जमानती धाराएं होने के कारण थाने से जमानत मिल गई। इससे पहले प्रयागराज की मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने की धाराओं में मुकदमा लिखा था।
दोनों महिलाओं की तलाश में पुलिस
पुलिस का कहना है कि सपा नेता के साथ वीडियो में नजर आने वाली दोनों महिलाओं की तलाश जारी है। बताते चलें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में
ये भी पढ़ें: यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार
भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाइवे पर बीच सड़क महिला संग यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। महिला को पुलिस अभी तलाश रही है।
मंदसौर-मैनपुरी में Video हो चुके Viral
इसके बाद यूपी के मैनपुरी में एक भाजपा नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। विपक्ष ने भाजपा को घेरा था। अब प्रयागराज में सपा नेता का अश्लील वीडियो सामने
ये भी पढ़ें: यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली
आने से नया खुलासा हुआ है। इस मामले में सिरसा चौकी प्रभारी की ओर से रिपोर्ट लिखी गई है। तहरीर में कहा गया है कि 1 जून को एक एक्स हैंडल से महिला के साथ अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हुआ।
महिलाओं के खिलाफ भी होगा एक्शन
जांच में पता चला कि वीडियो में अश्लीलता करने वाला व्यक्ति सपा नेता रामसागर यादव उर्फ मुखिया निवासी लोहरी उपरोड़ा सिरसा है। वीडियो में रामसागर महिलाओं संग अश्लीलता कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय का कहना है कि 7 साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण थाने से ही जमानत मिल गई। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी सपा नेता ने कहा कि यह उसे बदनाम करने की साजिश है। वीडियो फर्जी है। वह ऐसी जगह गए ही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली
बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली