Monday, June 8सही समय पर सच्ची खबर...

मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में मौसम की और सटीक जानकारी

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मौसम की और सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑटोमैटिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मौसम में प्राकृतिक आपदाओं में होने वाला नुकसान कम हो सकेगा।

सीएम योगी बोले, आपदाओं से होने वाला नुकसान होगा कम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मौसम विज्ञान केंद्र किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देगा। इससे आकाशीय बिजली, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते वर्षों में मौसम पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार हुआ है। अब अर्ली वार्निंग सिस्टम से मोबाइल पर आंधी-तूफान, बारिश-बिजली के अलर्ट 3 घंटे पहले भेजे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 450 ऑटोमेटिक मौसम केंद्र स्थापित हो चुके हैं। साथ ही 2000 ऑटोमेटिक रेनगेज स्थापित हुए हैं। वहीं लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और वाराणसी में एक्स बैंड डॉप्लर वेदर रडार लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण 

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील