

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शनिवार को बांदा पहुंचे। बांदा में उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बांदा भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक लेते हुए उन्हें संबोधित भी किया। मंत्री नंदी ने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सनातन को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।
भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं को किया संबोधित
मंत्री ने कहा कि विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीतिक से वोट हासिल करना चाहता है। मगर जनता सबकुछ समझ रही है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार
मंत्री ने कहा कि पार्टी सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस तक 3 चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 31 अक्तूबर को सभी बूथों पर संगोष्ठी के साथ जिलास्तर पर रन फार यूनिटी आयोजित होगी।
सरदार पटेल की जयंती पर 8 किमी लंबी पदयात्रा..
पहली से 6 नवंबर तक लोकसभा, विधानसभा स्तरीय पदयात्रा निकलेगी। इसमें विभिन्न स्कूल-कालेजों के बच्चों को शामिल किया जाएगा। विद्यालयों में चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। मंत्री नंदी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को जिलास्तर पर आठ किमी लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में पार्टी नेता, संगठन पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!
