Wednesday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP: संत प्रेमानंद महाराज जी ने स्‍टीमर पर बैठकर देखी बाढ़ की विभीषिका, कही यह बात..

Mathura: Saint Premanand Maharaj Ji saw horror of floods while sitting on teamer

समरनीति न्यूज, लखनऊ: भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन की ज्यादातर आबादी इस समय बाढ़ से जूझ रही है। यमुना नदी का जलस्‍तर 47 साल बाद खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। निचले इलाकों में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। इसी बीच देश-दुनिया में मशहूर संत प्रेमानंद महाराज जी अपने शिष्‍यों के साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों का दर्द बांटने निकले।

यमुना 47 साल बाद खतरे के निशान से उपर

सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज जी ने स्‍टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर हालात देखे। उनका कदम इसलिए खास है क्योंकि आमतौर पर वे अपने आश्रम से बाहर नहीं निकलते।

ये भी पढ़ें: 29 साल की लड़की ने एक झटके में छोड़ी सरकारी बैंक की नौकरी-वीडियो शेयर कर बताई यह वजह..

प्रेमानंद महाराज जी की स्टीमर पर बैठे एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर प्रेमानंद महाराज जी ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस आपदा को ईश्वरीय प्रकोप न मानें, बल्कि इसे प्रकृति का एक रूप माने। उन्होंने कहा कि जल्द ही संकट दूर होंगे।

ये भी पढ़ें: मथुरा: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी की रात्रि पदयात्रा बंद, सामने आई यह वजह..

मथुरा: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी की रात्रि पदयात्रा बंद, सामने आई यह वजह..

संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात..

UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात