Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप  

Married woman dies under suspicious circumstances murder alleged in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष नगर मोहल्ले की घटना

जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाली श्री मति शालिनी सिंह (30) पत्नी अजीत सिंह का शव आज उनके घर में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के भाई सतना के हरमल्ला निवासी पुष्पेद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन शालिनी की 3 साल पहले शादी की थी।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’ 

दहेज में पति और ससुराल पक्ष के लोग 4 लाख रुपए और एक प्लाट की मांग कर रहे थे। न देने पर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज न देने पर उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को टांग दिया गया है। कोतवाली प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात 

वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..

चित्रकूट: आयुक्त-DIG ने रामघाट पर किया प्रसाद वितरण-तैयारियां भी परखीं

क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’ 

बांदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 

बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

बांदा में एनकाउंटर, हापुड़-बागपत के 7 बदमाश लाखों के जेवर-नगदी व हथियारों के साथ गिरफ्तार