समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। चार को अस्पताल ले जाया गया है। मरने वाले सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना गोंडा जिले की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मदद की घोषणा की है।
नहर में बोलेरो गिरने से हादसा, 15 श्रद्धालु थे सवार
जानकारी के अनुसार, गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के 15 लोग बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक को जा रहे थे। रास्ते में इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद नहर में जा पलटी।
पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जा रहे थे सभी श्रद्धालु
आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह 4 लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ के गोताखोरों के जरिए बाकी लोगों की तलाश शुरू कराई। 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। चार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें: यूपी में मंत्री का PS महिला से अश्लीलता में हुआ गिरफ्तार-खुद मिनिस्टर ने किया पुलिस के हवाले
ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह..
बड़ी खबर: कानपुर में रेल हादसा-जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे-कई ट्रेनें रुकीं
यूपी में मंत्री का PS महिला से अश्लीलता में हुआ गिरफ्तार-खुद मिनिस्टर ने किया पुलिस के हवाले
UP: डिंपल यादव पर भद्दी टिप्पणी के बाद थप्पड़ कांड, मौलाना साजिद और 3 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR..
उठक-बैठक लगाने वाले IAS रिंकू सिंह का 36 घंटे में तबादला, पढ़ें पूरा मामला..
फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..