Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी लाॅकडाउन-3: कानून मंत्री ने लंच पैकेट-राशन से भरी गाड़ियां रवाना कीं

Lockdown-3 up Cabinet minister Brajesh pathak distribute food to poor

समरनीति न्यूज, लखनऊः आज से लाकडाउन-3 शुरू हो गया है जो अब 17 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में पूरे लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के पुनीत कार्य को कुछ लोगों ने निरंतर जारी रखा है। यह मदद न सिर्फ उन लोगों के लिए बड़ा सहारा बनी है जो ‘रोज खाने और रोज कमाने’ यानि हैंड-टू-माउथ की स्थिति वाले हैं, बल्कि कई अच्छे जरूरतमंदों के लिए भी संजीनवी बन गई।

Lockdown-3 up Cabinet minister Brajesh pathak distribute food to poor

पुनीत कार्य की निरंतरता का क्रम

आज सोमवार को यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अपने आवास से लंच पैकेट, राशन और दूसरे जरूरत के पैकेटों से भरी गाड़ियां जरूरतमंद लोगों के लिए रवाना की गईं। अच्छी बात यह है कि उनके द्वारा तीनों लाॅकडाउन की अवधि में यह कार्य निरंतन जारी है।

Lockdown-3 up Cabinet minister Brajesh pathak distribute food to poor

यह राशन वितरण लखनऊ के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी कराया जा रहा है। इसके अलावा उनके द्वारा हाल ही में माॅस्क वितरण भी किया गया था।

Lockdown-3 up Cabinet minister Brajesh pathak distribute food to poor

साथ ही सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया। दरअसल, कुछ लोगों द्वारा इस तरह के कार्य को निरंतर जारी रखा गया है, जो वाकई प्रशंसा के पात्र हैं। संकट की इस घड़ी में मदद की कीमत वही लोग जानते हैं जो जरूरतमंद होते हैं।

ये भी पढ़ेंः सबसे बड़ी खबरः देश में दो सप्ताह और लाॅकडाउन, गृह मंत्रालय के आदेश

ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउनः लखनऊ-कानपुर रेड, बांदा-सीतापुर आरेंज जोन में, पढ़िए लिस्ट