Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित-इनको मिली जिम्मेदारी..

Kshatriya Mahasabha Women Cell's Executive Committee declared in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालूकुआं स्थित संगीत विद्यालय में क्षत्रिय समाज की एक बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भी घोषित हुई। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। डॉ. नंदिता चौहान चुनाव प्रभारी रहीं।

जिला संयोजक अनीता सिंह, जिलाध्यक्ष मंजूषा सिंह

महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक अनीता सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मंजूषा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता सिंह, महामंत्री साधना सिंह, ऑडिटर सुमन सिंह, उपाध्यक्ष रीना सिंह, संगठन मंत्री अनुराधा सिंह, संगठन प्रवक्ता डॉ. सीमा सिंह आदि रहीं। कुल 19 पदों में चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंजुला सिंह, गीता सिंह, सुधा सिंह, रूपाली सिंह, सुषमा सिंह, अनामिका सिंह, रमाकांति सिंह, सीमा सिंह, उमा सिंह, रचना, सपना आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश-संगठन सृजन बैठक में कही यह बात..

ये भी पढ़ें: बांदा : अनहोनी को दावत देता खुला होल, कागजों में स्वच्छता अभियान और बेपरवाह नगर पालिका

बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता परेशान