Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टूरिस्ट बस पलटने से 45 यात्री घायल, 20 नाजुक हालत में रेफर

समरनीति न्यूज, कन्नौजः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के सुबह हुए हादसे में एक बस पलटने से 45 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 20 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज कन्नौज मेडिकल कालेज में चल रहा है। बताया जाता है कि तड़के सुबह लगभग 3 बजे एक दिल्ली से बिहार जा रही है एक टूरिस्ट बस तिर्वा कोतवाली इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त यात्री गहरी नींद में थे और इसी वजह से उनको संभलने तक का मौका नहीं मिला। लगभग 45 यात्री घायल हो गए।

दिल्ली से बिहार जा रहे थे सभी यात्री 

हादसे के बाद मदद के लिए लोगों ने चीख-पुकार मचाई। कुछ राहगीरों ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां से 20 यात्रियों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराया टेंपो, 8 से 10 हुई मरने वालों की संख्या, 2 और ने दम तोड़ा

बाकी घायल यात्रियों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। घायल यात्री राकेश ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से अनियंत्रित होने पर संभलने का मौका नहीं मिला। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने तत्काल मरीजों के बेहतर इलाज के आदेश दिए। साथ ही घायलों को ढांढस भी बंधाया।