समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। तड़के सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि एक दिन पहले ही 75 साल के सगरू राम ने 3 बच्चों की मां 35 साल की मनभावती से शादी की थी।
दोनों की शादी का वीडियो हुआ था वायरल
बुजुर्ग की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी थी। सगरू राम के कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले वह मनभावती (35) के संपर्क में आए। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।
सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रात में सभी सोने चले गए। तड़के सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..
UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..