
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। गैरहाजिर अधिकारी के प्रति सपा सांसद कृष्णा पटेल ने नाराजगी जताई। साथ ही विकास कार्यों को प्रमुख से पूरा करने के निर्देश दिए। केन कैनाल की नहर पटरी में निष्प्रयोज्य भूमि तथा निम्नीनाला में अतिक्रमण की रोकथाम के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में निगरानी समिति की बैठक
सांसद कृष्णा देवी पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में शुक्रवार को यह बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर लघु डाल नहर के अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग के
ये भी पढ़ें: Lucknow: पति को पीठ पर लादकर…मामले में डिप्टी सीएम की सख्ती पर डाॅक्टर समेत 3 पर एक्शन
अधिशाषी अभियंता को सड़क किनारे की झाड़ियों की कटाई का काम जल्द पूरा करने तथा बबेरू-कमासिन रोड की मरम्मत को जल्द करने के निर्देश दिए गए।
मुद्रा लोन से जुड़ी यह जानकारी आई सामने
जल-जीवन मिशन कार्य के तहत खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का मामला भी उठा। इन सड़कों को जल्द बनवाने को कहा गया। साथ ही गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। एलडीएम की ओर से जानकारी दी गई कि 47 हजार लोगों को मुद्रालोन का लाभ दिया जा रहा है। बैठक में राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, बबेरू विधायक विशंभर यादव, जिलाधिकारी जे.रीभा तथा सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश
